Friday, September 4, 2026

यहां जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में घर में लटका मिला शव

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। हल्द्वानी:आर्मी कैंट हल्द्वानी में तैनात तेलंगाना के जवान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज परिजनों को सूचित किया है. जवान अपनी पत्नी और छोटे-छोटे बच्चों के साथ आवास विकास किराए पर रहता था जहां शव घर में फंदी पर लटका मिला है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

बताया जा रहा कि तेकमतला वारंगल तेलगांना निवासी 31 वर्षीय कोलगुरी कार्तिक 25 मार्च 2013 को सेना में भर्ती हुए थे वह 5686 एससी बटालियन में थे इन दिनों उनकी तैनाती हल्द्वानी आर्मी कैंट में थी कोलगुरी अपनी पत्नी, डेढ़ और छह माह के दो बेटों के साथ आवास विकास में किराए के मकान में रह रहे थे. बताया जा रहा कि बेटे की तबीयत कुछ खराब चल रही थी और ड्यूटी जाते वक्त पत्नी ने लौटते समय बेटे की दवा लेकर आने की बात कही लेकिन कोलगुरी दवा लाना भूल गए जिस बात को लेकर पति-पत्नी में बहस हो गई। इसके बाद कोलगुरी अपने कमरे में चले गए और फिर बाहर नहीं आए इधर पत्नी भी बच्चों के साथ सो गई रविवार सुबह जब पत्नी ने पति को कमरे में उठाने गई तो कमरा बंद था वह फांसी पर लटके मिले सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन शव को फंदे से उतारकर सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया सूचना के बाद सैन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है जहां परिजनों के आज जाने की उम्मीद है जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई हैं.

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.