Friday, September 4, 2026

यहां जंगल में वन निगम कर्मी की मिली लाश, मचा हड़कंप

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। वन विकास निगम में कार्यरत हल्द्वानी निवासी स्केलर नारायण सिंह बिष्ट उम्र 50 वर्ष का संदिग्ध अवस्था में जंगल में शव बरामद हुआ है। जो पिछले 25 दिन से लापता थे। वही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस को तराई पूर्वी वन विभाग के डॉली रेंज कार्यालय से जानकारी मिली कि डॉली के जंगल में क्षत-विक्षत अवस्था में झाड़ियां के बीच एक शव पड़ा हुआ मिला है। वही मौके पर पहुंचे कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा और उनकी टीम ने पूरी तरह गल चुके शव को कब्जे में लेते हुए उसका पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है।

वही, कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वही वन विकास निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक महेश आर्या के अनुसार वन निगम की डॉली रेंज बीट में स्केलर के पद पर कार्यरत नारायण सिंह बिष्ट उम्र 50 वर्ष लंबे समय से लापता था, जिसकी तलाश वन निगम और उसके परिजन कर रहे थे। जिसका आज जंगल में शव बरामद हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के वास्तविक कारण का सही पता चल सकेगा।

वही शव के पास ही एक परिचय पत्र पढ़ा हुआ था जिसे देखकर पता चला कि मृतक वन विकास निगम में स्केलर के पद पर कार्यरत था तथा वह पिछले 3 अक्टूबर से घर से लापता चल रहा था। जिसकी गुमशुदगी परिजनों द्वारा हल्द्वानी के थाना मुखानी में गत 14 अक्टूबर को दर्ज कराई गई थी

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.