Friday, September 4, 2026

यहां जंगल में मिला वन दरोगा का शव, मचा हड़कंप

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। खटीमा की किलपुरा रेंज में वन दरोगा का शव मिलने से हड़कंप मच गया। वन दरोगा टनकपुर के शारदा रेंज में तैनात थे तथा रविवार दोपहर से लापता थे। परिजनों व वन कर्मियों ने शरीर में चोट के निशान होने से हत्या की आशंका जताई है।

मिली जानकारी के अनुसार शारदा रेंज टनकपुर की कलौनिया चौकी में तैनात वन दरोगा निवासी नया गांव कटान चोरगलिया दीप चंद्र उप्रेती (47) पुत्र पूरन चंद्र उप्रेती रविवार को जंगल के रास्ते से घरेलू का रोजमर्रा का सामान लेने के लिए बिरिया मझोला आए थे, उनके साथ में फायर वाचर सुभाष चंद्र जोशी भी था। प्यास लगने पर दरोगा दीप चंद्र उप्रेती रास्ते में बैठ गए और वाचर को पानी लेने भेज दिया।

जब वाचर सुभाष वापस आया तो दरोगा उप्रेती वहां मौजूद नहीं मिले। काफी खोजबीन के बाद जब वाचर सुभाष को वह नहीं मिले तो उन्होंने इसकी सूचना आसपास मौजूद सेनापानी चौकी स्टाफ को दी। जहां से सूचना शारदा रेंज टनकपुर रेंजर पूरन चंद्र जोशी को दी गई। रेंजर जोशी ने एक टीम मौके पर भेज खोजबीन की, लेकिन दीप चंद्र उप्रेती का कोई पता नहीं चला। सोमवार सुबह किलपुरा रेंज के वनकर्मी जंगल में गश्त कर रहे थे, इस दौरान सुबह चार बजे वन कर्मियों को प्लाट नंबर 2ए दोगाड़ी सेक्शन किलपुरा रेंज में वन दरोगा उप्रेती का शव दिखाई दिया। शव देखने पर शरीर में चोट के निशान बताए जा रहे है।

वन विभाग ने सूचना सीओ विमल रावत व कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी को दी। सूचना मिलने पर सीओ पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। इधर एसपी सिटी मनोज कत्याल ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक अपने पीछे पत्नी भावना उप्रेती व पुत्र विपुल उप्रेती को रोता बिलखते छोड़ गए हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.