Friday, September 4, 2026

यहां जंगल में मिला बुजुर्ग का शव, फैली सनसनी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में एक बुजुर्ग का शव जंगल से बरामद हुआ है। जिससे हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार झिरौली पुलिस के अनुसार 75 वर्षीय गोपाल सिंह पुत्र स्व. गंगा सिंह, निवासी पंतगांव, डीना, अल्मोड़ा का शव खौलसीर के जंगल से बरामद हुआ है। बताया कि परिजनों के अनुसार वृद्ध पूजा के दिन से गायब थे। परिजन खोजबीन में लगे‌‌ थे। कोई सुराग नहीं लगा था। वहीं घास काटने जंगल गई महिलाओं ने शव देखा। पोस्टमार्टम के लिए शव जिला मुख्यालय की मोर्चरी में रखा है। आज परिजनों को शव सौंपा जाएगा। पुलिस जांच कर रही है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.