Friday, September 4, 2026

यहां जंगल में मिला नर कंकाल, शिनाख्त अभी नहीं

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,चम्पावत। यहां एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। लोहाघाट थाना क्षेत्र के मझेड़ा गांव में नर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की शिनाख्त करने के प्रयास में जुट गई है।

लोहाघाट थाने के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत मझेड़ा ने सूचना दी कि गांव खेतीगाड़ के जंगल में गधेरे में पानी की टंकी के पास एक अज्ञात व्यक्ति का कंकाल पड़ा हुआ है। जिस पर वरिष्ठ उप निरीक्षक चेतन रावत मौके पर पहुंचे और अज्ञात कंकाल को कब्जे में लिया। साथ ही पंचायत नामा भरकर शिनाख्त व पोस्टमार्टम के लिए नरकंकाल को लोहाघाट की मोर्चरी में रखा गया है।

बताया है कि अज्ञात कंकाल के आस पास काले रंग का लोवर जिसमें एडिडास का लोगो बना हुआ है व काले कलर का अपर, ग्रे रंग की धारीदार टी शर्ट, भूरे रंग की हाफ बाजू की स्वेटर तथा भूरे रंग के बिना फीते के जूते पहने है। मृतक के शवध्कंकाल की शिनाख्त हेतु कंकाल को 72 घंटे मोर्चरी में रखा गया है। मौके पर मृतक के कंकाल की फोटोग्राफी की गई। मृतक के शव की पहचान हेतु प्रयास किया जा रहा है। एसएचओ ने क्षेत्र वासियों से भी कंकाल की पहचान करने में पुलिस की मदद करने की अपील की है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.