Friday, September 4, 2026

यहां जंगल में घास लेने गई महिला को गुस्साए हाथी ने कुचला, मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। नैनीताल में रामनगर के टेढ़ा गांव में एक महिला को हाथी ने कुचलकर मार डाला। बताया जा रहा है कि महिला अपने घर से जंगल की ओर घास लेने जा रही थी। हादसे में महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, टेढ़ा गांव निवासी अनीता देवी पत्नी जसपाल शाम करीब चार बजे जंगल की ओर जा रही थी। तभी वहां अचानक हाथी आ गया और महिला को दौड़ा दिया। महिला भाग पाती तब तक हाथी ने उसे पटक दिया और उसकी मौत हो गई।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.