Saturday, September 5, 2026

यहां जंगली जानवरों से बचाव के लिए खेत में छोड़े करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,नैनीताल। यहां बेतालघाट ब्लाॅक के गैरखाल गांव में जंगली जानवरों से फसल को बचाने के लिए खेत में छोड़े गए करंट की चपेट में आने से गांव के ही एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर राजस्व और ऊर्जा निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद बिजली आपूर्ति बंद कराई गई और युवक को तारों से दूर किया गया। इसके चलते 24 से अधिक गांवों की बित्ती गुल रही।

जानकारी के अनुसार अर्जुन सिंह (28) पुत्र दिलीप सिंह बिष्ट निवासी गैरखाल की पालतू गाय घर नहीं पहुंची। इस पर वह गाय की खोजबीन के लिए रात करीब नौ बजे घर से निकला। लेकिन काफी देर जब वह घर नहीं आया तो ग्रामीणों ने परिजनों के साथ खोजबीन की।ग्रामीणों को घर से 100 मीटर दूर एक खेत में जंगली जानवरों को भगाने के लिए लगाए गए अवैध तारों के करंट की चपेट में आने से अर्जुन सिंह बुरी तरह से झुलस गया था। इसके बाद ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों को फोन पर सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे तार से अलग किया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी।इसके बाद राजस्व और ऊर्जा निगम की टीम भी मौके पर पहुंच गई। घटना की सूचना पर कौश्याकुटोली की तहसीलदार मनीषा बिष्ट और ऊर्जा निगम के जेई हेमचंद्र कपिल मौके पर पहुंचे। ऊर्जा निगम के एसडीओ भवाली मनोज तिवारी ने बताया कि जंगली जानवरों के लिए खेतों में करंट छोड़ने वालों के खिलाफ ऊर्जा निगम सख्त कार्रवाई करेगा। अन्य क्षेत्रों में भी खेतों में करंट छोड़ने वालों के खिलाफ शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.