Friday, September 4, 2026

यहां छात्र का शव मिलने से हुआ हंगामा, हत्या की जताई आशंका

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखण्ड के हल्द्वानी में 19 वर्षीय छात्र का शव जंगल से मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी। पुलिस, परिजन और क्षेत्रवासी मौके पर। नैनीताल जिले में हल्द्वानी कोतवाली के अन्तर्गत आने वाले मंडी बाइपास के समीप जंगल से एक शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की शिनाख्त हल्दूचौड दौलिया निवासी 19 वर्षीय दिव्यांशु पाण्डे के रूप में हुई।

दिव्यांशु ग्राफिक ऐरा यूनिवर्सिटी से शिक्षा ग्रहण कर रहा था। घटना की सूचना मिलने के बाद सी.ओ.सीटी नितिश लोहनी पुलिस टीम के साथ पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा। मृतक के परिजन भी पहुंचे मौके पर पहुंचे। पुलिस मौत के कारणों की जॉच में जुट गई है।

घटनास्थल के आसपास को देखकर प्रतीत हो रहा है की वहां कोई कैम्प फायर पार्टी की गई होगी। हत्या की आशंका के बीच परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.