Saturday, September 5, 2026

यहां छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोपी प्रोफेसर बर्खास्त

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,पंतनगर । जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के पादप रोगविज्ञान विभाग के प्रोफेसर डॉ. सत्य कुमार को छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया है। विश्वविद्यालय की प्रबंध परिषद ने यह कड़ा कदम 15 अक्तूबर को आयोजित बैठक में उठाया, जहां विवि की जांच कमेटी और सैक्सुअल हैरेसमेंट एवं जेंडर जस्टिस समिति की रिपोर्ट को गंभीरता से लिया गया।

कुलपति की ओर से बुधवार को डॉ. सत्य कुमार की सेवा समाप्ति के आदेश जारी कर दिए गए। विवि प्रशासन ने इस फैसले को महिला सुरक्षा और सम्मान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के रूप में पेश किया है, ताकि ऐसी घटनाओं से निपटने में कड़ी कार्रवाई हो सके।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.