Saturday, September 5, 2026

यहां चौकी प्रभारी ने सरेआम एक छात्र को थप्पड़ मार दिया, एसएसपी का बड़ा एक्शन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। पौड़ी में चौकी इंचार्ज की दबगंई का मामला सामने आया है। मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार पौड़ी के बाजार चौकी इंचार्ज एसआई संजीव ममगाई द्वारा एक छात्र को सरेआम थप्पड़ मारने का मामला सोशल मीडिया में वायरल हो गया। घटना की जानकारी के बाद छात्रसंघ अध्यक्ष सहित भारी संख्या में छात्र थाने पहुंचे और उन्होंने कार्यवाही की मांग को लेकर हंगामा काटा।

इधर चौकी इंचार्ज संजीव ममगाई को लाइन हाजिर कर जांच शुरू की गई है। इस मामले में सीओ पौड़ी सदर अनुज कुमार का कहना है कि सोशल मीडिया में छात्र के साथ अभद्रता करते हुए उपनिरीक्षक द्वारा थप्पड़ मारने का मामला प्रकाश में आया है। इस पर एसएसपी पौड़ी ने संज्ञान लेकर उपनिरीक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है और मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.