Friday, September 4, 2026

यहां चीनी मिल में हादसा, सीजनल कर्मी की हुई मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। किच्छा शुगर मिल में सीजनल कर्मचारी की ऊंचाई से गिरकर मौत हो गई। प्राप्त जानकारी की ग्राम नवादा गोंडा हाल निवासी पुरानी कॉलोनी चीनी मिल किच्छा राकेश कुमार पुत्र मायाराम स्थानीय शुगर फैक्ट्री में सीजनल कर्मचारी था जिसकी डड्ढूटी मिल के बॉयलर के पास लगी हुई थी। बताया जा रहा है कि डड्ढूटी के दौरान मृतक पास की ही रेलिंग में खुली हवा लेने के लिए जा रहा था और ऊंचाई से नीचे गिर गया जिसकी सूचना पर आस-पास कार्य कर रहे मिल कर्म चारियों ने मृतक को उठाकर अस्पताल पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चीनी मिल में दुर्घटना की सूचना मिलकर अधिशासी निदेशक त्रिलोक सिंह मार्ताेलिया सहित मिल के प्रबंधन समिति के वरिष्ठ कर्मचारी गण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए जहां पर उन्होंने स्थिति का जायजा लिया। अधिशासी निदेशक त्रिलोक सिंह मर्ताेलिया ने बताया कि मृतक कर्मचारी के परिजनों को मिल के नियमानुसार हर प्रकार की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.