Saturday, September 5, 2026

यहां घास काट रही महिला की करंट लगने से हुई मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। रामनगर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम मालधन चौड क्षेत्र में खेत में घास काटने गई एक महिला की करंट लगने के बाद दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मृतक महिला के परिजनों में कोहराम मचा है।

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोज नयाल ने बताया कि ग्राम गोपाल नगर नंबर 6 मालधन चौड निवासी ताराचंद्र की पत्नी अनीता देवी गांव में ही एक खेत में घास काटने गई थी उन्होंने बताया कि जब यह महिला घास काट रही थी इस बीच खेत में लगे टड्ढूबवेल की तार महिला की दराती से टच हो गई इसके बाद इस महिला की करंट लगने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.