Saturday, September 5, 2026

यहां घास काटने गई महिला की पैर फिसलकर खाई में गिरने से मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। हल्द्वानी  घास काटने गई महिला की पैर फिसलकर खाई में गिरने से मौत हो गई। हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

पहाड़ों पर जीवन कठिनाइयों और चुनौतियों से भरा हुआ है। इन्हीं चुनौतियों के बीच उत्तराखंड के लोग जीवन जीते हैं।  मगर दुर्भाग्य से कभी-कभी यह चुनौतियां जानलेवा साबित होती हैं। हल्द्वानी से भी एक ऐसी ही बुरी खबर सामने आ रही है। घास लेने गई महिला का पैर फिसला और वह खाई में गिर गई। जानकारी के मुताबिक रामगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत हली गांव निवासी 42 वर्षीय कमला देवी मवेशियों की घास काटने के लिए जंगल में गई थी। जहां पहाड़ी से उसका पैर फिसल गया और वह खाई में गिर गईं।

सिर पत्थर में टकराने के कारण उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के एक लड़का और एक लड़की है, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा मृतक महिला भाजपा मंडल अध्यक्ष सोबन सिंह बिष्ट की पत्नी कमला देवी थी। घटना पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दुख जताया है। मामला राजस्व क्षेत्र का है पूरे मामले में अग्रिम कार्रवाई राजस्व पुलिस द्वारा की गई है। मृतक के घर पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ स्थानीय लोग शोक जताने पहुंच रहे हैं।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.