Friday, September 4, 2026

यहां घर में घुस कर महिला की बेरहमी से हत्या

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। Murder of woman in Haridwar घर में अकेली एक महिला की हत्या कर दी गई। माना जा रहा है कि लूटपाट का विरोध करने पर महिला की हत्या की गई है। मर्डर करने के बाद सभी हत्यारोपी मौके से फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि उस समय उत्तराखंड पुलिस के मुखिया DGP अशोक कुमार हरिद्वार शहर के भ्रमण पर थे। हत्या की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैली है। पुलिस के मुताबिक, भूपतवाला स्थित शिवनगर रानी गली निवासी महेश सैनी पेशे से टेलर हैं। जब महिला ममता सैनी का बेटा अभय सैनी घर पहुंचा तो बाहर से दरवाजे का कुंडा बंद था। कुंडा खोल कर जब वह अंदर दाखिल हुआ तो उसकी मां बेड पर मृत पड़ी थी। युवक के शोर मचाने पर आस-पास के लोग एकत्र हो गए और सूचना सप्तऋषि चौकी प्रभारी को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। एसओजी और फारेंसिक टीमों ने भी सुराग जुटाए। वहीं, एक पुलिस टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है। शुरुआत में ऐसा माना जा रहा था कि लूटपाट के लिए हत्या को अंजाम दिया गया है, लेकिन पुलिस ने घर से कोई भी जेवर-नकदी आदि सामान गायब होने से इनकार किया है। बेटे ने पुलिस को बताया मां के पहने कुंडल और गले की चैन गायब है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। हत्या के कारणों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लग सकेगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.