Friday, September 4, 2026

यहां घर में घुसकर पति-पत्नी को उतारा मौत के घाट

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। ऊधमसिंहनगर के जिला मुख्यालय से सनसनी खेज खबर समाने आयी है। बदमाशों ने ट्रांजिट कैंप थानाक्षेत्र के आजाद नगर में बीती रात घर में घुसकर पति-पत्नी पर धारदार हथियार से हमलाकर मौत के घाट उतार दिया है। बदमाशों ने मृतक महिला की मां को भी घायल कर दिया। सूचना पर पुलिस अधिकारी के साथ ही क्षेत्रिय विधायक शिव अरोरा मौके पर पहुंच गए।अभी घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना से लोगों में दहशत फैली हुई है।

यहां घर में घुसकर पति-पत्नी को उतारा मौत के घाट

जानकारी के मुताबिक मृतक संजय यादव मूल रूप से यू पी के आजमगढ़ का रहने वाला था और घर जमाई बनकर पत्नी सोनाली के साथ उसके मायके में ही रहता था।

बीती रात नकाबपोश बदमाश उसके घर में घुस गए। उन्होंने धारदार हथियारों से सोनाली पर हमला किया तो उसकी चीख पुकार सुनकर जब उसकी मां गौरी मंडल बचाने दौड़ी तो हमलावर ने उस पर भी हमला बोल दिया इतना ही नहीं संजय के पुत्र जय को भी हमलावर ने धक्का दिया और फिर इत्मीनान से फरार हो गया, बुरी तरह लहूलुहान गौरी मंडल को मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है,दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है, मौक़े पर तमाशबीनों का हुजूम इकट्ठा है,शांति व्यवस्था के मद्देनज़र मृतक के घर के पास भारी फोर्स को तैनात किया गया है, पुलिस ने मृत दंपत्ति के घर को एहतियातन सील कर दिया है, फोरेंसिक टीम भी हत्याकांड की जगह पहुँच गयी है और अहम सुराग हासिल किये हैं,इधर घटना की सूचना पर विधायक शिव अरोरा भी मौके पर पहुंच गए हैं। उन्होंने लोगों से जानकारी लेने के बाद रोष जाहिर किया है। विधायक ने पुलिस को घटना का शीघ्र खुलासा करने के निर्देश भी दिए है।

बताया जा रहा है कि दंपत्ति सिडकुल की किसी कम्पनी में काम करते थे,मृतक के पुत्र जय ने पुलिस को बताया कि हमलावर युवक पहले पड़ोस में ही किसी महिला के साथ किराये पर रहता था, पुलिस ने शवो को पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया है और मामले की गहराई से छानबीन में जुट गई है,

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.