भोंपूराम खबरी। पहाड़ से लेकर मैदान तक गुलदार और बाघ लोगों के लिए मुसीबत बन रहे हैं. जंगलों से निकाल बाघ और गुलदार लोगों के घरों तक पहुंच रहे हैं.गुरुवार को एक ही दिन में गुलदार ने दो घटनाओं में दो मासूमों की जान ले ली. बागेश्वर जिले की कांडा तहसील में गुलदार ने 3 साल की बच्ची को मार डाला . उधर उधमसिंह नगर जिले के नानकमत्ता इलाके में 14 साल के किशोर को भी गुलदार ने अपना निवाला बना लिया।
ताजा घटना चंपावत जनपद से सामने आई है जहां शुक्रवार देर शाम लोहाघाट में रायकोट कुंवर गांव में घर के आंगन में खेल रहे तीन वर्षीय एक बच्चे पर गुलदार ने हमला बोल दिया.गुलदार का हमला देख परिवार वाले किसी तरह से गुलदार के जबड़े से बच्चे को छुड़ाया. घायल बच्चे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल चंपावत रेफर किया गया है. जहां इलाज चल रहा है. घटना की सूचना वन विभाग को दी गई है जहां वन विभाग की टीम आसपास के क्षेत्र में गस्त बढ़ाया है.




