Saturday, September 5, 2026

यहां घर के बाथरूम में मिली सड़ी-गली लाश

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,हल्द्वानी। नीलकंठ कॉलोनी में एक घर में सड़ी-गली लाश मिली है। ग्राम प्रधान द्वारा सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव भाई को सौंप दिया है।

टीपी नगर चौकी इंचार्ज पंकज जोशी से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम प्रधान ललित मोहन नेगी ने सूचना दी कि एक घर जो खुला हुआ है उसके बाथरूम में एक लाश पड़ी हुई है जिसमें से बदबू आ रही है। चौकी इंचार्ज पंकज जोशी ने बताया कि परिवार में दो भाई हैं माता पिता की मौत हो चुकी है। एक भाई बीते बुधवार को काम से दिल्ली गया था, वह किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता है। और हरीश पंत घर पर ही था। जो बाथरूम में मृत मिला है। कमरे से दो बियर और एक पव्वा भी मिला है। प्रथम दृष्टया शराब अधिक पीने से मौत लग रही है। पोस्टमार्टम कराकर शव भाई को दे दिया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.