Friday, September 4, 2026

यहां घर के अंदर बुजुर्ग का शव पड़ा मिला

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,काशीपुर। घर के अंदर एक बुजुर्ग का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। घर पर काम करने आई महिला की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चंचल छाबड़ा (66) आवास विकास की पुष्प विहार कालोनी में अकेले रहते थे। उनकी दो पुत्रियां व एक पुत्रा शहर से बाहर रहते हैं। आज प्रातः घर में काम करने वाली महिला जब काम करने आई तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर का दरवाजा खोलकर देखा को चंचल छाबड़ा मृत अवस्था में बेड पर पड़े थे। पुलिस ने शवको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। साथ ही मृतक के पुत्र-पुत्रियों को सूचना दी। पुलिस को घटना स्थल से सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.