Friday, September 4, 2026

यहां ग्रामीण पर भालू ने किया हमला, गंभीर घायल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। खटीमा में एक ग्रामीण पर रविवार सुबह भालू ने हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव के लोगों ने उसे किसी तरह भालू से बचाकर उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत सामान्य है।

ग्राम चंदेली निवासी भुवन सिंह सुबह के समय गांव के कुछ लोगों के साथ दियां चांदपुर के जंगल में सब्जी लेने गया था। सब्जी की तलाश में वह कुछ दूर तक निकल गया। तभी झाड़ियों में छिपे भालू ने उस पर हमला कर घायल कर दिया। भुवन की चीख सुनकर अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो उसे भालू के चंगुल से छुड़ाया। गंभीर अवस्था में उसे उप जिला चिकित्सालय लाया गया। इलाज के बाद ग्रामीण हालात समान्य है। भुवन अपनी पत्नी के साथ दियां चांदपुर निवासी दीदी शारदा देवी के घर पर रहकर खेतीबाड़ी करता है

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.