Friday, September 4, 2026

यहां गौशाला में कैद हुआ गुलदार, वन विभाग की टीम रेस्क्यू में जुटी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड के टिहरी जिला मुख्यालय के समीप पिपली गांव की एक गोशाला में सुबह गुलदार घुस गया। एक साहसी ग्रामीण ने गुलदार को गोशाला के अंदर बंद कर दिया और वन विभाग को इसकी सूचना दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर गुलदार को पिंजरे में कैद करने की कोशिश कर रही है।

जानकारी के अनुसार, पिपली गांव की गीता नेगी ने बताया कि वह सुबह छह बजे गौशाला में भैंस को चारा देने आई थी। इसी दौरान गोशाला में गुलदार देखा तो वह तुरंत बाहर चली गई। फिर नौ बजे जब वह दोबारा आई, तो देखा कि गुलदार गौशाला के अंदर घुस गया है और भैंस बाहर आ गई है। इसके बाद उसने गांव के अन्य लोगों को बुलाया। ग्रामीणों ने मिलकर गौशाला का दरवाजा बाहर से बंद कर गुलदार को अंदर ही बंद कर दिया।

सूचना मिलने पर 10 बजे वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गुलदार को पिंजरे में कैद करने का प्रयास कर रही है। गांव के वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह गांव में दो गुलदार दिखाई दिए थे, उनमें से एक भाग गया है। इस घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.