Friday, September 4, 2026

यहां गो संरक्षण स्वाइड टीम का छापा, 66 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। गो संरक्षण स्वाइड टीम ने पहाड़गंज में एक व्यक्ति के यहां शादी समारोह से प्रतिबंधित मांस बरामद किया है। पुलिस की सूचना पर चिकित्सक ने मौके पर पहुंच प्रतिबंधित मांस का सेंपल लिया। टीम प्रभारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया।

पुलिस के मुताबिक रविवार को पहाड़गंज निवासी असगर अली पुत्र फरजंद अली के घर पर शादी का कार्यक्रम है और शादी में प्रतिबंधित मांस बनने के लिए आया। इसकी सूचना किसी ने गोवंश संरक्षण स्लाइड टीम को गो मांस तस्करी की दी गई। सूचना पर टीम प्रभारी प्रवीण सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने पहाड़गंज में असगर अली के घर पर छापा मारा है। पुलिस ने शादी में बनने को को आया भारी मात्रा में प्रतिबंधित गो मांस बरामद हुआ। टीम प्रभारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की गई है। वहां से प्रतिबंधित मांस बरामद किया गया। मौके पर चिकित्सक को बुला कर सेंपल लिया है। उन्होंने बताया कि बरामद मांस 66 किलो है। इसके साथ ही भंगोना भी कब्जे में ले लिया। मांस और भंगोना को सील कर दिया। टीम प्रभारी की ओर से असगर अली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। टीम में प्रमोद कुमार यादव,नीरज शर्मा के अलावा रम्पुरा पुलिस चौकी से अमित जोशी, महेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.