भोंपूराम खबरी। हल्द्वानी के कमुलावगांजा क्षेत्र में रामलीला मंचन के दौरान एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वहीं अचानक गोली चलने की घटना से रामलीला देखने आए लोगों में चीखपुकार और भगदड़ का माहौल बन गया।
प्राप्त हो रही जानकारी के मुताबिक रामलीला मंचन के दौरान उमेश नैनवाल नाम के शख्स को उनके चचेरे भाई दिनेश नैनवाल ने गोली मार दी। गोली लगने के बाद गंभीर अवस्था में घायल उमेश को रामलीला में मौजूद लोगों द्वारा अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। बताया जा रहा है पारिवारिक विवाद के चलते चचेरे भाई ने गोली मारकर उमेश की हत्या कर दी है।
हत्यकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा, एस पी सिटी प्रकाश चन्द्र और सीओ सिटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं।त्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है।
पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गयी है। मृतक उमेश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक उमेश नैनवाल पेशे से अधिवक्ता हैं।
मौके पर पहुंचे एसएसपी मीणा ने बताया रामलीला मंचन के दौरान गोली चलने की वारदात में एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। एसएसपी ने कहा कि घटना की हर एंगल से बारीकी से जांच की जा रही है। घटना के वक़्त मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ के अलावा सबूत जुटाए जा रहे हैं। हत्यारे की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।




