Friday, September 4, 2026

यहां गेहूं की फसल के बीच 104 किलो से ज्यादा अफीम के पौधे जब्त, खेत मालिक पहुंचा जेल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में पुलिस ने गेहूं की फसल के बीच से 104 किलो से अधिक के अफीम के हरे-भरे पौधे जब्त किए हैं। साथ ही एक तस्कर को भी हिरासत में लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

गेहूं के बीच अफीम के हरे पौधे और डोडा फल उगाए

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर पुलिस जनपद उधम सिंह नगर गंगापुर थाना केलाखेडा में 60 वर्षीय दलजीत सिंह के घर के पास वाले खेत में पहुंची तो पाया कि गेहूं के पौधों के बीच अफीम के हरे पौधे और डोडा फल उगाए गए थे। पुलिस ने लगभग 104.205 किलोग्राम अफीम और डोडा फल जब्त कर दलजीत के ख्लिाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.