Friday, September 4, 2026

यहां गुलदार ने बच्ची पर किया हमला, क्षेत्र में हड़कंप

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। जनपद पौड़ी के श्रीनगर गढ़वाल बन चुका है अब गुलदार का आतंक, अब लोगों को अपने बच्चों पर डर सता रहा है, वहीं वन मंत्री कुंभकरण की नींद सो रहा है। आखिर प्रशासन क्या चाहता है, कि मासूम बच्चों की जिंदगी ऐसी लेते रहे गुलदार। वहीं अब यह पांचवीं घटनाएं है।

आपको बता दें कि इन दिनों श्रीनगर गढ़वाल क्षेत्र में गुलदार का आंतक लगातार बना हुआ है। वहीं कल देर शाम 9:30 बजे आधीरा उम्र 04 वर्ष D/O बलवंत सिंह रावत निवासी बंगाली स्वीट शॉप वाली गली श्रीकोट गंगनाली श्रीनगर जो घर के आंगन में बैठी थी। तभी घात लगाए बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर घायल कर दिया। वहीं इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बच्ची को उपचार हेतु बेस अस्पताल श्रीकोट लाया गया, जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.