Friday, September 4, 2026

यहां गुलदार ने खेत में काम कर रहे किसान पर किया हमला, बची जान

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,कलियर। माजरी गांव के पास गन्ने के एक खेत में काम कर रहे एक किसान पर गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया। किसान ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। ईमली खेडा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने घायल किसान का उपचार कर छुटी दे दी है।

जानकारी के अनुसार सोहलपुर निवासी महक सिंह माजरी के गांव में गन्ने के एक खेत में काम कर रहा था। इस दौरान गुलदार ने उस पर हमला कर घायल कर दिया। महक सिंह ने किसी तरह भागकर गुलदार से अपनी जान बचाई और शोर मचा दिया।आसपास में कार्य कर रहे किसान घायल को लेकर ईमली खेडा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे जहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों की टीम डॉक्टर दिल्ली रमन, फार्मासिस्ट बृजेश कुमार, स्टाफ नर्स ज्योति, शिल्पी, सुभम ने घायल किसानों का उपचार शुरू कर दिया है। आसपास के किसानों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है। ईमलीखेडा चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर दिल्ली रमन ने बताया घायल किसान महक सिंह को प्राथमिक उपचार देकर छुटी कर दी गई है। रूडकी रेंजर विनय राठी ने बताया कि टीम को मौके पर भेजकर निरीक्षण कर पिजरा लगा दिया जायेगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.