भोंपूराम खबरी। रामनगर में तराई पश्चिम वन प्रभाग के अंतर्गत पड़ने वाले रामनगर के कंचनपुर छोई गांव में सुबह जब एक महिला अपनी गाय भैंसों की गौशाला में गोबर उठाने के लिए गई तो गाय भैंसों के बगल में गुलदार को देख उसके होश उड़ गये। शोर मचाते हुए ह महिला गौशाला से बाहर निकली, वहीं आसपास के लोगों ने तुरंत ही गुलदार के गौशाला में होने की सूचना वन विभाग के कर्मचारियों को दी। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई ।
वहीं गौशाला मालिक हरिहर सिंह बिष्ट ने बताया कि सुबह जब उनकी माताजी गौशाला में पशुओं का गोबर उठाने के लिए गई तो गौशाला में गुलदार पशुओं के साथ बगल में बैठा था, उन्होंने कहा कि गुलदार घायल था ,जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई, उन्होंने कहा कि वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू में जुटी है, वही मौके पर पहुंचे तराई पश्चिम के एसडीओ संदीप गिरी ने कहा कि हमें सूचना मिली थी कि कंचनपुर छोई में एक गुलदार गौशाला के अंदर घायल अवस्था में बैठा है, उन्होंने कहा कि गुलदार की सूचना पर हमारे द्वारा व कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉक्टर दुष्यंत शर्मा द्वारा गुलदार को ट्रेंकुलाइज कर सुरक्षित रेस्क्यू करते हुए उसका उपचार किया जा रहा है। गुलदार की उम्र लगभग 5 से 6 वर्ष है।




