Saturday, September 5, 2026

यहां गहरी खाई में गिरी बस, चार की मौत की आशंका

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,पौड़ी। उत्तराखण्ड के पौड़ी में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में चार लोगों की मौत होने की खबर है, हांलाकि अभी तक इसको लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 100 मीटर नीचे गिर गई। सूचना के बाद पुलिस और प्रशासनिक अमला रेस्क्यू में जुटा हुआ है।

जानकारी के अनुसार एक प्राइवेट बस पौड़ी शहर से सेंट्रल स्कूल जाने वाले मार्ग पर सत्याखाल के पास अनियंत्रित होकर 100 मीटर खाई में जा गिरी। इस दौरान बस के परखच्चे उड़ गए। हादसे में 4 लोगों के मौत होने की सूचना मिली है, जबकि 15 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। मौके पर एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस प्रशासन फोर्स के साथ पहुंच चुका है। स्थानीय लोग भी घायलों का रेस्क्यू में मदद कर रहे हैं। हादसे की सूचना पर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान भी मौके पर पहुंच गए। वहीं दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए परिवहन विभाग के अधिकारियों को जांच के निर्देश दिये हैं। इधर हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.