Friday, September 4, 2026

यहां गहरी खाई में कार गिरने से तीन की हुई मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड के चमोली से दुखद हादसे की खबर सामने आ रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गहरी खाई में कार गिरने से उसमे सवार 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

हादसे की सूचना थाना नंदा नगर घाट पर देर रात मिली कि ग्राम मणखी के पास एक कार 300 मीटर नीचे पलट कर गिर गई है, हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। सूचना पर थाना नंदा नगर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आसपास के ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने तीनों शवों को अस्पताल में लेकर आई।

मृतकों की पहचान बद्री प्रसाद रतूड़ी (42) पुत्र रामेश्वर प्रसाद रतूड़ी, ग्राम कुंमजुंग थाना नंदा नगर घाट, राकेश सती (51) पुत्र शंभू प्रसाद निवासी ग्राम माणखी थाना नंदा नगर घाट जिला चमोली, ललित प्रसाद (57) पुत्र इंद्रमणि सती निवासी ग्राम कांडई थाना नंदा नगर घाट जिला चमोली के रूप में हुई है

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.