Friday, September 4, 2026

यहां खूंटे से बंधी बकरी के साथ युवक ने किया रेप, मुकदमा दर्ज़

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। यूपी के रामपुर में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां एक युवक द्वारा बकरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ित बकरी मालिक बकरी को कोतवाली लेकर पहुंचा और पुलिस को मामले से अवगत कराया। इस पर पुलिस ने बकरी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद युवक के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 3 सहित 11 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है।

शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भीतर गांव में यह घटना बुधवार की बताई जा रही है। एक तरफ देशभर में कोलकाता में महिला डॉक्टर व उत्तराखंड के रूद्रपुर में नर्स के साथ दरिंदगी का लगातार प्रोटेस्ट कर आरोपियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की जा रही। तो वहीं पशु भी सुरक्षित नहीं है। उन्हें भी अपनी घिनौनी हवस का शिकार बनाया जा रहा है। दरअसल शाहबाद में बकरी के साथ दुष्कर्म की घटना ने लोगों को चौंका दिया है।

बकरी मालिक ने दर्ज कराया मुकदमा

आरोप के मुताबिक नगर निवासी एक युवक ने बकरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया तभी बकरी मालिक की मां ने घटना को अंजाम देते हुए देख लिया। इस कृत्य के बाद आरोपी फरार हो गया। घटना के बाद मोहल्ले में सनसनी फेल गई। इसके पश्चात बकरी का मालिक अपनी बकरी को लेकर कोतवाली पहुंच गया और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगा।

पुलिस ने बकरी का कराया मेडिकल

पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए सबसे पहले बकरी का मेडिकल पशु चिकित्सालय में कराया। उसके बाद आरोपी शेर सिंह के खिलाफ पीड़ित मालिक की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। प्रभारी निरीक्षक प्रिंस शर्मा ने बताया कि बकरी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद युवक के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 3 सहित 11 के तहत मुकदमा दर्ज कर उस जेल भेज दिया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.