Friday, September 4, 2026

यहां खुद को बताया सिद्धू मूसावाला का हत्यारा और मांगी रंगदारी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, हल्द्वानी। शहर के जाने-माने एक प्रतिष्ठित ज्वेलर्स से रंगदारी का मामला सामने आया है. ज्वेलर्स के पास व्हाट्सऐप पर रंगदारी मांगने का संदेश आया है. रंगदारी मांगने वाले ने खुद को सिद्धू मूसावाला का हत्यारा बताया है. रंगदारी न देने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी है. पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

जा रहा है कि शहर पटेल चौक जाने माने ज्वेलर्स कारोबारी ने पुलिस मे दी तहरीर में कहां है कि तीन जुलाई को उनके व्हाट्सएप पर अज्ञात नंबर से संदेश आया.संदेश भेजने वाले ने लिखा कि उसने सिद्धू मूसावाला की हत्या की है उसने अपना नाम अकिंत सरसा बताया और ज्वेलर्स से एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी.

रंगदारी न देने पर उसने व्यापारी को जान से मारने की धमकी तक दी गई.सर्राफा कारोबारी को यकीन दिलाने के लिए उसने दुकान का पता और उसका मोबाइल नंबर भी बताया. पूरे मामले में हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. मामला दर्ज कर दिया गया है.

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.