Saturday, September 5, 2026

यहां खाना खाने के बाद 100 से अधिक लोग हुए बीमार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। यहां वार्ड नंबर सात में आयोजित वार्षिक श्राद्ध के ब्रहम भोज में फूड प्वाइजनिंग का मामला सामने आया है। खाना खाने के बाद घरों को लौटे दो सौ से अधिक लोग अचानक बिमार पड़ गये। इनमें से कुछ को आईसीयू में भर्ती कराया गया।

मामला 11 नवम्बर का है। बताया जाता है कि यहां वार्ड नं सात एफसीआई गोदाम के साथ वाली गली निवासी मनोज जोशी के पिता रिटायर्ड पोस्टमास्टर देवी दत्त जोशी का 11 नवम्बर को वाषिक श्राद्ध था। जिसमें ब्रहम भोज रखा गया था। जिसमें किच्छा एवं आस पास के अलावा दूर दराज से करीब ढाई सौ से अधिक लोग शामिल हुए थे। दोपहर को अधिकांश लोगों ने ब्रहम भोज में खाना खाया और अपने अपने घरों को चले गये। जिसके बाद 100 से अधिक लोगों की तबियत बिगड़ गयी। कुछ को उल्टी दस्त तो किसी को बेहोशी छाने लगी। जिससे हड़कम्प मच गया। आनन फानन में लोग उपचार कराने के लिए अस्पतालों की ओर दौड़े। अलग अलग निजी अस्पतालों में भर्ती हुए कुछ लोगों की हालत इतनी बिगड़ गयी कि उन्हें आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा। कई लोगों का अभी भी उपचार चल रहा है। इधर मामले का पता चलने पर परिवार वालों ने ब्रहम भोज में खाना बनाने वालों से बात की और भोजन में प्रयोग की गयी सामग्री को चेक किया तो सब कुछ सही पाया गया। पता चला है कि ब्रहम भोज के लिए भोजन एक पेड़ के नीचे बनाया गया था। संभावना जताई जा रही है कि खाना बनाने के दौरान कोई जहरीला जीव भोजन में गिर गया होगा। शायद इसी वजह से भोजन जहरीला हो गया और उसके सेवन से लोगों की तबियत बिगड़ गयी। फिल्हाल बिमार पड़े सभी लोगों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.