Friday, September 4, 2026

यहां खाई में मिला युवक का शव, दूसरा गंभीर घायल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। रामनगर के रास्ते गैरसैंण जा रहे दो युवकों की बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और गहरी खाई में जा गिरी। इस घटना के बाद बाइक सवार दो युवक लापता बताए जा रहे थे। इस घटना का पता जब दो दिन बाद सर्च अभियान चलाया गया। इनमें से एक युवक का शव मिला है। जबकि दूसरा घायलावस्था में पड़ा मिला।

उत्तर प्रदेश के जिला मुरादाबाद भोजपुर निवासी तीन युवक बीते मंगलवार की सुबह दो बाइकों में सवार होकर गैरसैंण के लिए निकले थे। अपराह्न तीन बजे वह रामनगर होते हुए भतरौंजखान पहुंचे। भतरौंजखान में चाय पीने के बाद वह गैरसैंण के लिए चले। एक बाइक में एक अकेला और दूसरी में दो लाेग थे। बाइक सवार अकेला व्यक्ति अकील तो शाम को गैरसैंण पहुंच गया, लेकिन दूसरी बाइक सवार अली नबी (22) पुत्र मोहम्मद इस्लाम और कामिल (20) पुत्र खर्शीद नहीं पहुंचे। अकील को जब दूसरी बाइक सवार दोनों व्यक्ति गैरसैंण में नहीं मिले तो उसने दोनों के स्वजन को सूचना दी। स्वजन ने भोजपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई और खोज शुरू की।

बीते बुधवार को ढूंढने निकले स्वजन ने भतरौंजखान थानाध्यक्ष मदन मोहन जोशी को भी मामले की सूचना दी। भतरौंजखान पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। भतरौंजखान-भिकियासैंण मोटरमार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इधर गुरुवार की सुबह अदबोड़ा दुकान पर लगे सीसीटीवी में दोनों युवक बाइक से निकलते दिखाई दिए। इसके बाद सर्च अभियान चलाया।

वहां से करीब 50 मीटर आगे निकले तो एक मोड़ पर 100 फिट नीचे एक बैग दिखाई दिया। नीचे जाकर देखा को कामिल अचेत अवस्था में दिखाई दिया। लेकिन उसकी सांसें चल रही थी। पुलिस ने रेस्क्यू कर उसे भतरौंजखान स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जबकि दूसरा व्यक्ति अली नबी की मौत हो चुकी थी। उसे अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.