Friday, September 4, 2026

यहां खाई में गिरी कार,1 की मौत,4 गंभीर घायल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड में लगातार हादसों का दौर जारी है, वही दुखद खबर नैनीताल से सामने आ रही है, यहां पर अनियंत्रित होकर कार गहरी खाई में जा गिरी जिसमे एक की मौत और चार गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार खोली, अड़ोली से कुछ लोग शादी का टैंट लगाने अनर्सा गए थे। तभी लौटते समय उनकी कार कन्यालीकोट मार्ग पर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में टैंट और कार स्वामी महेंद्र परिहार पुत्र मोहन सिंह परिहार निवासी मोटासिमल की मौत हो गई। इसके अलावा प्रकाश चंद्र, राजकुमार, अनिल कुमार निवासी अड़ोली व पप्पू परिहार, निवासी खोली घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल पप्पू को हायर सेंटर रेफर किया गया है

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.