Friday, September 4, 2026

यहां खाई में गिरी अनियंत्रित यूटिलिटी, एक की मौत, चार घायल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। यमुनोत्री हाईवे से सड़क हादसे की दुखद खबर सामने आ रही है। बड़कोट से जानकीचट्टी की ओर जा रहा यूटिलिटी वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में यूटिलिटी चालक की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल बताए जा रहे हैं।

हादसा बुधवार दोपहर का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, यमुनोत्री हाईवे पर नारद चट्टी के पास बडकोट से जानकीचट्टी की ओर जाने वाले यूटिलिटी वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।

हादसे में यूटिलिटी चालक की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहन से निकालकर एम्बुलेंस की मदद से बड़कोट पहुंचाया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.