Friday, September 4, 2026

यहां खराब हुई रोपवे हवा में लटकी 13 जिंदगियां, किया रेस्क्यू

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। सरोवर नगरी नैनीताल में पर्यटकों की पहली पसंद रोप वे अचानक चलते-चलते हवा में बंद हो गई। जिसके बाद उसमें सवार पर्यटकों की जान कुछ समय के लिए आफत में आ गई। जिसके बाद रोप वे का संचालन करने वाली संस्था कुमाऊँ मंडल विकास निगम के कर्मचारियों ने रोप-वे में सवार 6 विदेशी पर्यटकों समेत 5 स्कूली बच्चों व एक अन्य व्यक्ति को सकुशल रेस्क्यू कर उतारा। मैकेनिकल फाल्ट के चलते रोप वे का संचालन अचानक बंद हो गया।

जिसके बाद रोप वे प्रबंधन में हड़कंप मच गया। जिसके बाद हवा में लटकी ट्रोली में रस्सी से छह विदेशी पर्यटकों समेत मौजूद लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित जमीन पर उतारा गया जिसके बाद पर्यटकों समेत कुमाऊँ मंडल विकास निगम के अधिकारियों ने राहत की सांस ली। सभी फंसे लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल में पर्यटकों की पहली पसंद रोप वे अचानक चलते-चलते हवा में बंद हो गई। जिसके बाद उसमें सवार पर्यटकों की जान कुछ समय के लिए आफत में आ गई। जिसके बाद रोप वे का संचालन करने वाली संस्था कुमाऊँ मंडल विकास निगम के कर्मचारियों ने रोप-वे में सवार 6 विदेशी पर्यटकों समेत 5 स्कूली बच्चों व एक अन्य व्यक्ति को सकुशल रेस्क्यू कर उतारा। मैकेनिकल फाल्ट के चलते रोप वे का संचालन अचानक बंद हो गया।

जिसके बाद रोप वे प्रबंधन में हड़कंप मच गया। जिसके बाद हवा में लटकी ट्रोली में रस्सी से छह विदेशी पर्यटकों समेत मौजूद लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित जमीन पर उतारा गया जिसके बाद पर्यटकों समेत कुमाऊँ मंडल विकास निगम के अधिकारियों ने राहत की सांस ली। सभी फंसे लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया।

बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार दोपहर बाद लगभग साढ़े तीन बजे के करीब छह विदेशी पर्यटक व कुछ स्थानीय लोग अपने बच्चों के साथ रोपवे से स्नोव्यू जा रहे थे। रोपवे की ट्रॉली, स्टेशन से लगभग सौ मीटर दूरी पर पहुंची ही थी कि ट्राॅली के काउंटर की ओर एक आवाज आई।

ट्रॉली रुकने से उसमें सवार लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि लगभग एक घंटे तक ट्रॉली 150 फीट की ऊंचाई में हवा में लटकी रही।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.