Saturday, September 5, 2026

यहां कोतवाल ने बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले 30 चालकों को हेलमेट किये वितरित

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,जसपुर। कोतवाली पुलिस ने एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशन मे यातायात नियमों का पालन ना करने वाले 13 दुपहिया वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई की गई। वाहन चालकों से पुलिस ने जुर्माना राशि भी वसूल की। साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की चेतावनी दी है।

जसपुर क्षेत्रान्तर्गत सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें 13 वाहनों का चालान किया गया।पुलिस ने बिना हेलमेट व तीन सवारी बैठकर बाइक चलाने पर चालान काटे। इस दौरान अधिकांश बाइक चालक को हेलमेट पहनकर चलने की सलाह भी दी गई।

नवनियुक्त कोतवाल जगदीश ढकरियाल ने अपनी तेनाती के तीसरे दिन ही एक मिशाल क़ायम की हे।कोतवाल जगदीश ढकरियाल द्वारा आज चौकी बाजार पर चेकिंग अभियान के दौरान जहां बिना हेलमेट चल रहे लापरवाह दोपहिया वाहन चालकों के चालान काटे वही उन्होंने बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले 30 चालकों को हेलमेट वितरित कर नई मिशाल पेश की गई सभी वाहन चालको को यातायात के नियमों का पालन करने हेतु निर्देशित किया गया।

कोतवाल जगदीश ढकरियाल ने छेत्र वासियों से अपील करते हुए कहा है कि हेलमेट की उपयोगिता को खुद भी समझें और दूसरों को भी समझाएं क्योंकि सड़क दुर्घटनाओं से बचने में हेलमेट बहुत बड़ी भूमिका निभाता है साथ ही पुलिस की चालानी कार्यवाही से बचने के लिए हेलमेट खरीदने की मानसिकता से ऊपर उठकर स्वयं के जीवन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए हमें हेलमेट धारण करने हेतु विशाल जन जागरण की आवश्यकता है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.