Friday, September 4, 2026

यहां कोतवाल ने की मीडिया कर्मी दुर्व्यवहार , छीना मोबाइल,आक्रोशित पत्रकारों ने सौंपी तहरीर

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। विभागीय वाहन को क्षति पहुंचाने वाले डम्पर स्वामी के विरूद्ध लिखित शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचे विधि विज्ञान प्रयोगशाला के कर्मचारी को कोतवाल ने सरेआम बुरी तरह से हड़का दिया। इस दौरान कोतवाल के दुर्व्यवहार की वीडियोग्राफी कर रहे मीडियाकर्मी को भी कोतवाल ने नहीं बख्शा।

कोतवाल के निर्देश पर पुलिसकर्मियों ने न सिर्फ मीडिया कर्मी का मोबाईल छीन लिया बल्कि उसके साथ अभद्रता भी की। जिससे पत्रकारों में रोष है। बताया जाता है कि किच्छा बाईपास रोड़ पर स्थित विधि विज्ञान प्रयोगशाला में निर्माण कार्य चल रहा है। जहां 11 जून को मिट्टी लेकर आये एक डम्पर की चपेट में आकर पार्किंग में खड़ा फील्ड यूनिट का विभागीय वाहन संख्या यूके 07 जीए 1285 क्षतिग्रस्त हो गया। डम्पर स्वामी द्वारा वाहन की क्षतिपूर्ति न देने पर इसकी लिखित शिकायत लेकर बुधवार प्रातः विभाग का कर्मचारी कोतवाली पहुंचा और कोतवाल को मामले की विस्तार से जानकारी देनी चाही। परंतु जब कोतवाल ने उसकी शिकायत पर कोई तवज्जो नहीं दी तो कर्मचारी ने यह कह दिया कि यदि विभागीय कार्य आपसे नहीं हो सकता है तो क्या वह एसएसपी के पास चला जाये। उसका इतना कहना था कि कोतवाल पूरी तरह से बिफर पड़े और कर्मचारी को खूब खरी खोटी सुना दी। इसी दौरान वहीं खड़े एक मीडियाकर्मी दीपक शर्मा ने जब उनकी वीडियो बनानी शुरू की तो उसे देखते ही कोतवाल ने उस पर भी अपना रौब दिखाते हुए पास खड़े पुलिसकर्मी को उससे मोबाईल छीन लेने और बनाई गई वीडियों को डिलीट करने को कहा। जिसके बाद पुलिस कर्मियों ने मीडिया कर्मी का मोबाईल छीन लिया। मामले की जानकारी मिलते ही पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया। इधर विधि विज्ञान प्रयोगशाला के कर्मी ने कहा है कि वह इस प्रकरण की जानकारी विभागीय उच्चाधिकारियों को देंगे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.