Friday, September 4, 2026

यहां कैल्विन ओवरसीज फैक्ट्री में रैक टूटने से हुआ दर्दनाक हादसा, दो महिलाओं की मौत,चार गंभीर घायल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। कोटवाल आलमपुर गांव में स्थित मशरूम फैक्ट्री में लोहे की रैक टूटकर गिरने से छह महिलाएं दब गईं। आनन फानन में इन महिलाओं को बाहर निकाला गया। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज के दौरान दो महिलाओं को मृत कर दिया गया। वहीं चार महिला घायल हैं। हादसे के समय फैक्ट्री में 28 महिलाएं काम कर रही थी।

मौके पर पहुचे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव शाह क्षेत्राधिकारी बहादुर सिंह चौहान तहसीलदार शालिनी मौर्य, क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र जाती ग्राम प्रधान शुभम चेयरमैन राजू बबलू व कंपनी मालिक अमित कुमार के बीच समझौता हुआ। जिसमें मृतक

वही महिलाओं के परिजनों को छह छह लाख रुपए के चेक दिए गए तथा घायलों के उपचार कराने की जिम्मेदारी ली गई। उसके बाद मृतक महिलाओं के शव को फैक्ट्री से उठा पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भिजवा दिया गया।

मशरूम फैक्ट्री में अचानक लोहे की एक रैक टूट गई। जिसके बाद उसके नीचे लगी अन्य लोहे की रैक टूटती चली गई। जिसके नीचे चार महिला कर्मचारी दब गई। अचानक हुए हादसे से मौके पर अफरातफरी मच गई। हादसा होते देख अन्य महिला कर्मचारी जान बचाने को बाहर की तरफ दौड़ी | महिला कर्मचारियों के शोर मचाने पर अन्य लोग वहां पर पहुंचे। इसी बीच पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलने पर झबरेड़ा थाना प्रभारी धर्मेंद्र राठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों की मदद से लोहे की रैक के नीचे दबी महिला कर्मचारियों को बाहर निकाला। सभी महिला कर्मचारियों को आननफानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर एक महिला कर्मचारी की हालत गंभीर बनी है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.