Friday, September 4, 2026

यहां कैंटर की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। बाईक पर सवार होकर यहां मुख्य बाजार में एक मेडिकल स्टोर में कार्य के लिए आ रहे युवक को मार्ग में विपरीत दिशा से आ रहे कैंटर चालक ने रौंद दिया जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया उसे उपचार के लिये पहले निजी चिकित्सालय और फिर राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया। जानकारी के अनुसार ग्राम भागनी बुजुर्ग थाना खजूरिया रामपुर निवासी 20 वर्षीय विशाल पुत्र ओमकार यहां मुख्य बाजार स्थित दयाल मेडिकल स्टोर में काम करता था और प्रतिदिन घर से बाईक द्वारा आता था। बताया जाता है कि आज प्रातः वह अपनी बाईक पर सवार होकर डयूटी के लिये निकला तो मार्ग में ग्राम गोदीखाते के समीप विपरीत दिशा से आते कैंटर चालक ने बाईक को टक्कर मार दी। जिससे विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही विशाल के परिजन मौके पर आ गये और उसे उपचार के लिये एक निजी चिकित्सालय पहुंचाया। जहां हालत में सुधार न होने पर उसे राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विशाल की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.