Saturday, September 5, 2026

यहां किशोरी से छेड़छाड़ के आरोप में पुजारी गिरफ्तार, मुकदमा हुआ दर्ज

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,देहरादून।  यहां के मंदिर में जल चढ़ाने गई किशोरी से पुजारी ने छेड़छाड़ कर दी। जिसके बाद खूब हंगामा हुआ। पुलिस ने आरोपी पुजारी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक चुक्‍खुवाला स्थित सोमवार को मंदिर में जल चढ़ाने गई किशोरी से मंदिर के ही पुजारी ने छेड़छाड़ कर दी।

किशोरी के शोर मचाने पर मंदिर में भीड़ जुट गई। किशोरी के स्वजन शिकायत लेकर धारा चौकी पहुंचे। सूचना मिलने पर हिन्दू संगठनों के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और हंगामा किया। पुलिस ने पुजारी नरेंद्र सिंह को हिरासत में ले लिया और मुकदमा दर्ज किया गया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.