Saturday, September 5, 2026

यहां किशोरी के साथ स्कूल के चपरासी ने किया रेप, 5 महीने की हुई प्रेग्नेंट

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में एक नाबालिग युवती के साथ रेप जैसे घिनौने अपराध का मामला सामने आया है। जिले के सरकारी स्कूल के एक चपरासी ने 13 वर्षीय किशोरी के साथ इस आपराधिक कृत्य को अंजाम दिया, जिसके बाद वह गर्भवती हो  गई। पुलिस ने बताया कि एक स्कूल के चपरासी और अपराध में उसके सहयोगी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

एक पुलिस अधिकारी ने तहरीर के हवाले से बताया, “13 वर्षीय किशोरी के परिवार ने आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। किशोरी रात में शौच के लिए गई थी, तभी गांव के पंकज और अमित ने उसे पकड़ लिया और एक खाली घर में ले गए, जहां अमित ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जबकि पंकज बाहर खड़ा था।”

अधिकारी ने बताया, “आरोपियों ने पीड़िता के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद किशोरी को धमकी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी से कुछ कहा तो वे उसे जान से मार देंगे, लेकिन जब वह पांच महीने की गर्भवती हो गई तो उसकी मां को मामले की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया।”

आरोपियों की नहीं हुई है गिरफ्तारी

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बलात्कार और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक, पंकज एक काउंसिल स्कूल में चपरासी है और उसे अनुकंपा के आधार पर यह नौकरी मिली है। कायमगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम अवतार ने बताया कि किशोरी का प्रारंभिक मेडिकल जांच करा ली गई है। उन्होंने कहा कि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले में जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.