Friday, September 4, 2026

यहां काल बनकर सड़क दौड़ा ट्रैक्टर, 20 श्रद्धालुओं की मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तर प्रदेश के कासगंज में शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया है। यहां श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर तालाब में जाकर पलट गई। ट्रॉली पलटने से ज्यादातर श्रद्धालु नीचे दब गए। इस दर्दनाक हादसे में 20 लोगों की मौत हो चुकी है।

मरने वालों में 8 महिलाएं और 7 बच्चे शामिल हैं। ट्रॉली में 40 लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही डीएम, एसपी सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत और बचाव का कार्य किया गया। फिलहाल, मौके पर जेसीबी से रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने मदद पहुंचाई और घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। यह हादसा पटियाली-दरियावगंज मार्ग पर सुबह करीब 10 बजे हुआ।

जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार सभी लोग एटा के जैथरा के रहने वाले हैं। माघी पूर्णिमा पर ट्रैक्टर ट्रॉली से कासगंज स्थित कादरगंज गंगा घाट पर स्नान करने जा रहे थे। इसी दौरान रियावगंज पटियाली मार्ग पर गढ़ी गांव के पास हादसा हो गया है। अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली जब तालाब में गिरी तो चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग दहल गए। लोगों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को तालाब में गिरते देख राहगीरों की भीड़ जमा हुई। पुलिस को सूचना देने के साथ ही बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। एक-एक कर तालाब से लोगों को निकालना शुरू किया गया। इसके बाद एंबुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंची। बेहोश हुए लोगों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया।

हादसे को लेकर डीएम ने बताया कि हादसे में 15 की मौत हो चुकी है। इनमें सात मासूम बच्चे शामिल हैं, जबकि आठ महिलाएं हैं। इधर, हादसे का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि कोई अपने बेटे, कोई अपनी मां को तालाब में ढूंढ रहा है। चारों तरह चीख- पुकार मची है। स्थानीय लोगों ने बताया कि हम लोग तालाब के पास खड़े हुए थे। तभी अचानक से ट्रैक्टर-ट्रॉली तेज स्पीड में आते हुए दिखी।

ट्रैक्टर- ट्रॉली बेकाबू होते हुए तालाब में चली गई, जिसमें से ट्रैक्टर-ट्रॉली के किनारे खड़े लोग, तो छिटक कर पानी में गिरे। जबकि ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठे लोग पानी के अंदर चले गए। कई तो ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दब गए। हादसे के बाद लोग बचाने के लिए मौके पर पहुंचे और सभी को पानी से बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया।

सीएमओ डॉ. राजीव अग्रवाल ने बताया कि सात बच्चे और आठ महिला पटियाली के सीएचसी पर मृतक घोषित किए गए हैं। इसके साथ ही पांच और को मृत घोषित कर दिया गया। एंबुलेंस से जो अन्य घायल जिला अस्पताल लाए गए हैं उनका परीक्षण चल रहा है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका बनी हुई है। स्थिति अधिक गंभीर है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.