Saturday, September 5, 2026

यहां कार से दस पेंटी बीयर बरामद, एक गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। शहर के थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक कार से दस पेटी बीयर बरामद की है। पुलिस ने कार में बैठे युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

ट्रांजिट थाना प्रभारी निरीक्षक भारत सिंह के मुताबिक एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर अवैध शस्त्रों व अवैध शराब की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान एक बलेनो कार में भिन्न भिन्न मार्का की 10 पेटी बीयर का परिवहन करते हुए अभियुक्त सखावत हुसैन पुत्र जानी खां निवासी सुभाष कालौनी को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा अंतर्गत धारा 60/72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक गणेश पाण्डेय, कांस्टेबल राकेश खेतवाल, कांस्टेबल दिनेश बिष्ट,कांस्टेबल भूपेंद्र जीना मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.