Saturday, September 5, 2026

यहां कार सवार युवको ने वृद्ध पर झोंका फायर

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। जयनगर में गोली लगने से एक रिटायर्ड कर्मचारी घायल होने की घटना सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार सवार युवकों ने घर में घुसकर एक वृद्ध पर फायर झोंक दिया।

परिजनों के मुताबिक दुर्गा स्ट्रीट कॉलोनी जयानगर निवासी 72 वर्षीय राम प्रकाश सुमन पुत्र मोहनलाल खाना खाकर आंगन मे मौजूद नल पर हाथ धो रहे थे। इसी दौरान कार सवार युवकों ने उन पर गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर परिजन बाहर आए। परिजनों के बाहर आने तक युवक मौके से फरार हो गए। घायल हालत में वृद्ध को जिला अस्पताल लाया गया। घटना में वृद्ध के गले में छर्रे लगे हैं। प्रकाश सुमन का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.