Friday, September 4, 2026

यहां कार शोरूम परिसर में लगी आग, गाड़ियां हुई जलकर खाक

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,हल्द्वानी। बढ़ती गर्मी के साथ-साथ आग की घटनाएं भी लगातार सामने आ रही है। बरेली हाईवे गोरापड़ाव स्थित एक कार शोरूम के परिसर में आग लग गई. आग ने परिसर में खड़ी तीन कारों को चपेट में ले लिया. आग की सूचना मिलते ही वहां हड़कंप मच गया. आननफानन में इसकी सूचना दमकल को दी गई जहां मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया है. गनीमत रहेगी समय रहते कर्मचारियों ने कई अन्य कारों को वहां से हटकर अलग किया।

आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है आग लगने के बाद शोरूम परिसर और आसपास का इलाका धुएं से भर गया इस दौरान बरेली रोड हाइवे पर लोगों की भीड़ लग गई.आग शोरूम के पिछले हिस्से स्थित यार्ड में लगी जहां गाड़ियां रिपेयर होने के लिए आई थी. घटना में तीन गाड़ियां जलकर पूरी तरह से खाक हो गई।

अग्निशमन अधिकारी हल्द्वानी मनिंदर पाल सिंह ने बताया कि अग्निशमन विभाग को सूचना मिली की गोरापड़ाव में कार शोरूम में आग लगी है इसके बाद मौके पर अग्निशमन की गाड़ियों को रवाना किया गया जहां समय रहते आग पर काबू पाया गया है. घटना में तीन गाड़िया जलकर खाक हुई हैं. आग लगने का कारणों का पता नहीं चल सका है.आग से कितने का नुकसान हुआ है इसका पता लगाया जा रहा है।

 

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.