Friday, September 4, 2026

यहां कार दुर्घटना में 12 साल के बालक समेत दो की मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। धारचूला से तवाघाट जा रही कार रोगती पुल के जीरो प्वाइंट के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें सुमित कुवर (32) निवासी खेला की मौके पर मौत हो गई। वहीं, कार में सवार दो बच्चे आदित्य (12) और स्पर्श (8) घायल हो गए।

सूचना मिलने पर 11 वाहिनी एसएसबी के एसी जुबैर अंसारी, इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह, सब इंस्पेक्टर और पुलिस के जवानों द्वारा रेस्क्यू कर 108 एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धारचूला लाया गया। जहा उपचार के दौरान आदित्य कुंवर पुत्र श्याम सिंह निवासी ग्राम खेत की भी मौत हो गई है, वही दूसरे घायल स्पर्श कुंवर पुत्र निक्कू कुंवर निवासी ग्राम खेला की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर संदीप के द्वारा हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस के द्वारा शव पंचनामा भर आगे की कार्रवाई की जा रही है। हादसा करीब 10.30 बजे हुआ।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.