Friday, September 4, 2026

यहां कार खाई में गिरी मां-बेटे की हुई मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड में हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। बुधवार सुबह सुबह एक और हादसा हो गया। जिसमें सेना के जवान और उसकी मां की मौत हो गई। अपनी मां का इलाज करवाकर लौट रहे दो सगे भाइयों की कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में मां और छोटे भाई की मौत हो गई। हादसा उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ में हुआ है। बडेथ-बनचौरा रोड पर हुई दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर घायल को सीएचसी चिन्यालीसौड़ भर्ती करवाया।

बुधवार तड़के एक कार सड़क से 300-400 मीटर नीचे खाई में गिरी गई। इस हादसे में पवना देवी (48) पत्नी रूकम सिंह और विकास (22) की मौके पर ही मौत हो गई। विकास आर्मी में कार्यरत था। हादसे में दूसरा भाई भूपेन्द्र (25) गंभीर घायल हो गया, जिसका इलाज चल रहा है। भूपेंद्र भी आर्मी में कार्यरत है।

 

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.