Saturday, September 5, 2026

यहां करंट लगने से मजदूर की हुई मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। किच्छा की पुरानी गल्ला मंडी निवासी एक मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। वहीं दूसरी ओर पुलिस पर भी पंचनामा भरने में धांधली करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा।

पुरानी गल्ला मंडी किच्छा निवासी सूरजपाल कोली पुत्र अंगन लाल गत दिवस करंट की चपेट में आ गया था। परिजन उसे उपचार के लिए चिकित्सालय ले गये। जहां परिजनों ने उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस कर्मी वहां आ पहुंचे। चिकित्सकों ने सूरज को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने बाहरी लोगों से पंचनामा भरवा लिया है। जिसको लेकर उनकी पुलिसकर्मियों से तीखी नोंक झोंक भी हुई। पुलिस ने बताया कि सभी कार्य नियमानुसार किये गये है। मृतक मजदूरी करता था। मृतक के पत्नी राजवती सहित 4बेटियां व एक पुत्र को रोता बिलखता छोड़ गया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.