भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। ट्रांजिट कैंप में संदिग्ध परिस्थितियों में युवती का शव पाए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष भारत सिंह पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और यू होने कमरा खुलवाकर युवती के शव को अपने कब्जे में लिया। शव से तीखी दुर्गंध आने से आशंका व्यक्त की जा रही है कि शव कुछ दिन पुराना है।
जानकारी के अनुसार गत रात्रि थाना पुलिस को सूचना प्राप्त हुईं, कि कृष्णा कॉलोनी में एक कमरा बाहर से बंद है, कमरे से काफी बदबू आ रही है। सूचना मिलने पर निरीक्षक भारत सिंह, एस आई जगत शाही, गोल्डी घिल्डियाल, नेहा ध्यानी व अन्य कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि कमरे में एक लड़की का शव पंखे से लटका हुआ है । लड़की का शव पंखे से फंदा काटकर नीचे उतरवाया गया । शव से काफी दुर्गंध आ रही है, फर्श पर काफी खून पड़ा हुआ था। थानाध्यक्ष ने बताया कि कमरे में मिले कागजात के आधार पर मृतक महिला का नाम प्रीति गंगवार उम्र करीब 22 वर्ष पुत्री कालीचरण गंगवार निवासी ग्राम टांडा दयानतपुर जिला बरेली है। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम हाउस भिजवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।




