Saturday, September 5, 2026

यहां औद्योगिक पार्क के होटल से कर्मचारी का शव हुआ बरामद

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,सितारगंज। औद्योगिक पार्क के होटल से कर्मचारी का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने होटल के रूम का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। जिसके बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। युवक दो माह पूर्व होटल में नौकरी के लिए आया था।

पुलिस की प्राथमिक जांच में हृदय गति रुकने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। थाना रानीखेत ग्राम खुशहाल निवासी 20 वर्षीय रवि शंकर पुत्र टीकम चंद सिडकुल के होटल एसएनबी प्लाजा में नौकरी करता था। मंगलवार की शाम रवि शंकर रूम में सोने के लिए चला गया। रवि शंकर के दोस्त जयंत ने बताया कि रात को उसने रवि शंकर के फोन पर कॉल की, लेकिन उसने नहीं उठाई। फिर उसने वीडियो कॉल कर रवि शंकर से बात की। इसके अलावा रवि शंकर ने रात को ही बड़ी बहन को फोन किया। सुबह होटल के कमरे का दरवाजा नहीं खोलने पर सिडकुल पुलिस को मामले की सूचना दी गई। सूचना पर पहुंचे सिडकुल चौकी इंचार्ज दीपक कौशिक ने पुलिसकर्मियों की मदद से दरवाजा खुलवाया। कमरे के भीतर रवि शंकर का बेड पर शव बरामद हुआ। सूचना पर सीओ बीएस चौहान, कोतवाल भूपेंद्र सिंह बृजवाल ने मामले की जानकारी ली। सिडकुल चौकी इंचार्ज दीपक कौशिक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.